गुरु के मिथुन राशि में गुरू 19 जून 2014 तक रहेगा।
एक साल तक मिथुन राशि में रहेगें गुरू वृहस्पती कहा गया है कि गुरू जहां बैठते है उस स्थान कि हानि करते है और जहां देखते है वहां लाभ देते है मिथुन राशि के लिये ससमय कष्ट दायक रहेगा।गुरू के इस राशि परिवर्तन से सभी राशि के जातक प्रभावित होंगें। गुरू वृहस्पती कही खुशियों की सौगात लेकर आयें है तो कहीं परेशानियों का अम्बार लगाएगे। 12 राशि में आपकी राशि के लिए गुरू का मिथुन में आना कितना शुभ फलदायी है या नहीं यह जाने
वर्ष 2012 में एक साल से गुरू वृष राशि में थे और 31 मई 2013 को वृष राशि राशि से निकलकर बुध की राशि मिथुन में प्रवेश करेगा। मिथुन राशि शत्रु ग्रह की राशि है इस राशि में गुरू 19 जून 2014 तक रहेगा।
1--मेषः धैर्य पूर्वक बिताएं का यह समय है मेष राशि वालों को स्वास्थ्य के मामले में परेशानियां आ सकती है रोग को हल्के में नहीं लें, उपचार पर विशेष ध्यान देने कि आवश्यकता है निराशा और नकारात्मक भावों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दें। आर्थिक दृष्टि से भी गुरू का मिथुन राशि का यह गोचर आपके अनुकूल नहीं है। इस दौरान आपको आर्थिक फैसले सोच-समझ कर लेने होंगे। नौकरी में लापरवाही से बचें और अपनी जिम्मेदारियों का पालन करें एवं उच्चाधिकारियों से तालमेल बनाए रखें अन्यथा कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती है। छात्रों को शिक्षा में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। सफलता के लिए विशेष परिश्रम करना होगा। मान-सम्मान का ध्यान रखें, बदनामी मिल सकती है। वैवाहिक लोगो को जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। बच्चों से संबंधित
2--वृष राशिः कैरियर और धन में उन्नति होगी गुरू का आपकी राशि से निकलकर मिथुन में जाना लाभप्रद रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक परेशानियों में कमी आएगी। घर में मांगलिक कार्य होंगे। विवाह योग्य युवक-युवतियों की शादी हो सकती है।
जो लोग विवाहित हैं उनके दांपत्य जीवन में प्रेम और आपसी सद्भाव बढ़ेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। ज्ञान और बोलने की क्षमता का लाभ मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से गुरू का गोचर शुभ फलदायी है। आय के साधनों में वृद्घि होगी। चल-अचल संपत्ति एवं भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्घि होगी।
3--मिथुन राशिः कोई अनजाना भय सता सकता है
19 जून 2014 तक गुरू आपकी राशि में रहेंगे। गुरू का यह गोचर आपके लिए मिलजुला फल देने वाला रहेगा। सलाह है कि गैर जरूरी मामलों से अपने को दूर रखें मानसिक तनाव बढ़ेगा। धर्म-कर्म एवं दर्शन में रूचि बढ़ेगी। कोई अनजाना भय सता सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल की कमी रह सकती है। लेकिन विवाह के इच्छुक युवक युवतियों की की शादी हो सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे, पुराने शत्रुओं से सावधान रहें। आर्थिक दृष्टि से गुरू का गोचर सामान्य रहेगा। आय में कमी नहीं होगी लेकिन आकस्मिक व्यय के कारण धन संचय नहीं हो पाएगा अपने मान-सम्मान का ध्यान रखें।
4--कर्क राशि: समझदारी से करें निवेश
गुरू आपकी राशि से 12 वें स्थान में आ जाययेगें जो अनुकूल स्थिति नहीं है। 12 वें स्थान दुख का स्थान माना जाता है तनाव एवं चिंता में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में तार-चढ़ाव बना रहेग। जो लोग बीमार हैं उन्हें इस अवधि में अधिक सजग रहना होगा। सगे-संबंधियों के विरोध का सामना करना होगा। व्यय पर नियंत्रण रखें व्यवसायियों को कारोबार में लाभ की कमी एवं अन्य प्रकार की समस्याओं का सामना करना होगा। नौकरी पेशा लोगों के अधिकारियों से मतभेद संभव हैं।
5--सिंह राशि: परिवार में मांगलिक कार्य होगा गुरू आपके लिए शुभ फलदायक रहेंगे क्योंकि यह आपकी राशि से 11 वें स्थान पर होंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में कमी आएगी। जो बीमार हैं उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जिन लोगों के दांपत्य जीवन में परेशानी चल रही है उनके बीच आपसी तालमेल बढ़ेगा। पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होंगे। विवाह योग्य युवक-युवतियों की शादी हो सकती है। सगे-संबंधियों से भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान सुख की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक दृष्टि से समय अच्छा रहेगा। विभिन्न स्रोतों से धन का लाभ मिलेगा एवं व्यय पर नियंत्रण रख पाएंगे। संचित धन बढ़ेगा। कहीं से रूका हुआ धन मिल सकता है। अधिकारियों से भरपूर सहयोग मिलेगा।
6--कन्या राशि: आय में प्रगति धीमी रहेगी इस राशि वालों के लिए गुरू का गोचर मध्यम फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में सजग रहना होगा अन्यथा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। चिंता और तनाव बढ़ेगा कभी-कभी नकारात्मक विचार हावी हो सकता है। जीवन में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष को लेकर चिंतित रहेंगे। पिता से मतभेद हो सकता है। आय में प्रगति धीमी रहेगी जबकि व्यय बढ़ेगा
कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ेगा। पद-प्रतिष्ठा में कमी आएगी। अधिकारियों का व्यवहार प्रतिकूल हो सकता है। कार्यक्षेत्र में जोखिम और लापरवाही से बचें।
7--तुला राशि:गुरु की दृष्टि में आने से तुला राशि के शनि शांत रहेंगे. धन लाभ बढ़ेगा, तीर्थ यात्रा करेंगे 19 जून 2014 तक बृहस्पति मिथुन राशि में होंगे। यह समय स्वास्थ्य की दृष्टि से सुखद रहेगा। मानसिक तनाव दूर होंगे और सकारात्मक विचारों का संचार होगा। पारिवारिक जीवन सुखद और आनंदपूर्ण रहेगा। पति-पत्नी के संबंध मजबूत होंगे। विवाह के इच्छुक युवक-युवतियों की शादी हो सकती है। मान-सम्मान का लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कहीं से अटका हुआ धन मिल सकता है।
8--वृश्चिक राशिः आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें सेहत के मामले में आपको लापरवाही से बचना होगा।
इन दिनों धर्म-कर्म पर ध्यान देना लाभप्रद रहेगा। मान-सम्मान की हानि होगी। समाज में छवि धूमिल हो सकती है। किसी निकट संबंधी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ेगा।
इस राशि के व्यक्ति साढ़ेसाती के प्रभाव में हैं और गुरू आपकी राशि से आठवें होंगे। यह स्थिति आर्थिक दृष्टि से अनुकूल नहीं है। धन-संपत्ति से जुड़े फैसले सावधानी पूर्वक लें। नौकरी करने वालों को अपने अधिकारियों से तालमेल बनाए रखना चाहिए। काम का दबाव बढ़ेगा।
9--धनु राशिः चल-अचल संपत्ति का लाभ मिलेगा गुरू का यह गोचर आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। उन्नति का की ओर अग्रसर होंगे। जो लोग पदोन्नति के संबंध में अच्छी ख़बर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में महत्व एवं सम्मान बढ़ेगा। व्यवसायियों को कारोबार में वृद्घि का मौका। आय के साधनों में वृद्घि होगी। शुभ कार्यों पर धन खर्च होगा।
10--मकर राशिः आकस्मिक खर्चे बढ़ेंगे जन्मपत्री का 6ठवा घर रोग स्थान होता है। पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। सलाह है कि जीवनसाथी से अनावश्यक वाद-विवाद में नहीं उलझें। आकस्मिक खर्चे बढ़ेंगे, बजट को संभालने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
11--कुंभ राशिः पदोन्नति एवं मान-सम्मान मिलेगा आर्थिक दृष्टि से यह समय शुभ फलदायक रहेगा। विभिन्न स्रोतों से धन का आगमन होने से आर्थिक चिंताएं दूर होंगी। भविष्य में लाभ मिलेगा। कैरियर और व्यवसाय की दृष्टि से भी यह समय सुखद है।
12--मीन राशिः आर्थिक लाभ के मौके कम मिलेंगे गुरू का यह गोचर आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें। मौसम में बदलाव के समय सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। जमीन-जायदाद को लेकर सगे-संबंधियों से मतभेद होगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित। आर्थिक लाभ के मौके कम मिलेंगे जबकि खर्च में वृद्घि होगी। इससे बजट प्रभावित होगा। धन का निवेश सोच-समझकर करें अन्यथा नुकसान हो सकता है।
प० राजेश कुमार शर्मा भृगु ज्योतिष अनुसन्धान केन्द्र सदर गजं बाजार मेरठ कैन्ट 09359109683
AAJ GURU MITHUN RAASHI MEN PRAVESH KAR GYAA HAI=== 6:48 AM
जवाब देंहटाएं